सपा ने हमेशा ब्राह्मणों का सम्मान किया -जय शंकर पाण्डेय

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सपा की साइकिल यात्रा के प्रभारी, पूर्व मंत्री जय शंकर पाण्डेय ने आज यहाँ पार्टी के जिला कार्यालय में जनेश्वर मिश्रा के जन्मदिन पर कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा से ही ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है। जबकि बसपा ने इस्तेमाल तो किया लेकिन कभी मदद नहीं किया औऱ न ही उचित सम्मान दिया। बसपा में ब्राह्मण समाज के एक बहुत बड़े नेता, अधिवक्ता सुप्रीमो की कुर्सी के पास खड़े ही नजर आते हैं। श्री पाण्डेय ने भाजपा पर चुन चुन कर ब्राह्मणो की हत्या कराने, अपराधी बताकर जेल में बंद करने का आरोप लगाया।
पूर्व मंत्री जय शंकर पाण्डेय ने कहा कि मा. मुलायम सिंह यादव की सरकार में एक दर्जन से अधिक मंत्री ब्राह्मण समाज के थे। ब्राह्मणों के सबसे बड़े आराध्य भगवान परशुराम के जन्मदिन पर पहली छुट्टी घोषित की। समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्रा जी जिनके पास एक धुर भी जमीन नहीं थी उनके नाम पर लखनऊ में एशिया के सबसे पार्क का नामकरण किया औऱ भव्य प्रतिमा लगवाई।श्री पाण्डेय ने दावा किया कि ब्राह्मण समाज पूरी तरह से सपा के साथ जुड़कर 2022मे प्रदेश मे श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व मे सपा की सरकार बनवाने मे अहम् भूमिका निभाएगा।


