Latest
दिल्ली की बेटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दिल्ली कैंट के नांगल गांव की नौ साल की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क पर जुटे कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाला। ब्रस्पतिवार को दिल्ली कैंट की बेटी को न्याय दिलाने के लिए जिला शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने शहीद स्थल से बालसन चौराहा तक केन्द्र सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया। सुरेश यादव, नफीस अनवर, विवेकानंद पाठक, मुकुन्द तिवारी, संजय तिवारी, फुजैल हाशमी, अनिल पाण्डेय, विवेक पाण्डेय समेत आदि लोग मौजूद रहे।



