नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का किया स्वागत

(विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) ।,भाजपा महानगर कार्यालय सिविल लाइन में प्रदेश के मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के प्रयागराज महानगर से नवनियुक्त पदाधिकारी हुए सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए आने वाले विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने का काम करेंगे। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारी पदुम जायसवाल डॉक्टर कृतिका अग्रवाल अर्चना शुक्ला का स्वागत किया गया
इस अवसर पर भाजपा नेता गिरी बाबा शशि वार्ष्णेय अनीता सचान कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी रमेश पासी राजू पाठक गिरजेश मिश्रा राजेश केसरवानी राघवेंद्र सिंह राजन शुक्ला देवेंद्र मिश्रा आदि महानगर के सभी पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए बधाई दी।



