प्रदेश

आखिर अब क्यों गली-गली नीली आंखों वाली भैंस ढूंढ रही है यूपी पुलिस

सुल्तानपुर। यहां के जिलाधिकारी के एक आदेश से यहां की पुलिस हलकान है. डीएम के आदेश के बाद पुलिसकर्मी गली-गली एक नीली आंखों वाली भैंस ढूंढ रही है. चोरी हुई एक भैंस को ढूंढने के लिए जिलाधिकारी के आदेश वाला यह प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल, इस आदेश के बाद इलाके में चर्चा बनी हुई है.

दरअसल, कूड़ेभार थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ बाजार के रहने वाले गयादीन यादव ने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि पांच दिन पहले रात में कुछ लोगों ने उसकी भैंस चुरा लिया है. भैंस का रंग काला है , दो सींग और नीली आंखें हैं. उसकी लंबाई 5 फिट है. काली रस्सी में बंधी थी. प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक के नाम है लेकिन शायद पुलिस कप्तान से मुलाकात न होने पर पीड़ित ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी.

पत्र की कॉपी
जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कूड़ेभार एसओ को भैंस ढुंढवाने का आदेश कर प्रार्थना पत्र पीड़ित को हाथों हाथ दे दिया. जिससे यह पत्र वायरल हो गया. बता दें कि यूपी पुलिस ने अखिलेश सरकार में मंत्री और कद्दावर सपा नेता आज़म खान की भैंस चोरी होने के मामले ने बड़ा तूल पकड़ा था. इसे लेकर आजम ने पूरी पुलिस को काम पर लगा दिया था. काफी भागदौड़ के बाद पुलिस ने भैंसों को बरामद कर लिया था.
 इसे लेकर आजम की खूब आलोचना भी हुई, विपक्ष ने हमला बोलते हुए कहा कि जिस प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई हो, वहां भैंसों को ढूंढ़ने में ऐसी चुस्ती आम आदमी के साथ मजाक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button