Latest

विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की परीक्षा संबंधित समस्याओं को लेकर पांच सूत्री ज्ञापन कुलपति को सौंपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विदित हो कि अ.भा.वि.प विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और छात्र हितों के लिए हमेशा तत्पर रहती है इसी निमित्त आज प्रयाग महानगर के महानगर मंत्री अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में छात्रों की परीक्षा संबंधित समस्याओं के संबंध में 5 सूत्री मांगों को लेकर प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भइया विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपा गया । महानगर मंत्री अनुपम त्रिपाठी ने कहा की कोविड-19 से अगर कोई क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है तो वे शिक्षा क्षेत्र है, इस वर्ष कोरोना काल के दौरान प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया गया है लेकिन अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की होने वाली परीक्षाओं में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्याएं ना हो इसी संदर्भ में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय को पांच सूत्री मांगों के साथ विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रमुख मांगे 40 प्रतिशत के स्थान पर 100 प्रतिशत के आधार पर बिना किसी सीलिंग के साथ सभी विषयों में प्रायोगिक (विज्ञान,कला,वाणिज्य तथा विधि) एवं अन्य सभी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन परीक्षा करा कर छात्रों की योग्यता के अनुसार अंको का निर्धारण किया जाए ना कि उनके अंगों का निर्धारण 60 प्रतिशत लिखित परीक्षा से प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाए और बहुत से महाविद्यालयों में छात्रों से प्रायोगिक परीक्षा व एडमिट कार्ड के नाम पर अवैध धन उगाही की जाती है जिससे छात्रों को बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे तमाम महाविद्यालय पर विश्वविद्यालय प्रशासन रोक लगाएं अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगी! इस दौरान सचिन सिंह, अभिषेक सिंह भी उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button