Latest

क्षत्रिय स्वर्णकार युवक समिति ने अध्यक्ष राजनाथ,रोहित(गुलाब) को उपाध्यक्ष,संजय को सामूहिक विवाह का मुख्य संयोजक बनाया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज क्षत्रिय स्वर्णकार युवक समिति ने आज स्वर्णकार धर्मशाला में पदाधिकारियों का चुनाव प्रक्रिया हुई। जिसमें सभी की सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया जिसमें अध्यक्ष पद की राजनाथ वर्मा को शपथ दिलाई गई ।उसके बाद रोहित वर्मा (गुलाब) को उपाध्यक्ष पद एवं संजय वर्मा को सामूहिक विवाह मुख्य संयोजक पद की शपथ ग्रहण कराया गया। स्वर्णकार संगठन द्वारा भविष्य में सभी स्वर्णकार के हित के लिए कोरोना महामारी जैसी बीमारियों से लड़ने की और आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर करेगा सभी स्वर्णकार भाई किसी न किसी बिजनेस से जुड़े हैं । संगठन उनके बिजनेस में कोई भी विपत्ति या परेशानी आती है तो सभी स्वर्णकार एकजुट होकर एकता का प्रतीक बनेंगे। कार्यक्रम में धर्मशाला में सभी संरक्षक गण, पदाधिकारी एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे थे।

Related Articles

Back to top button