Latestइलाहाबाद समाचार

सपाईयों ने मोमबत्ती जला कर शहीद इन्सपेक्टर सुबोध कुमार सिंह को दी श्रद्धान्जली

प्रयागराज। प्रदेश की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था और बुलन्दशहर मे इन्सपेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या से सपाईयों मे उबाल है। सुभाष चौराहे पर कैण्डिल जला कर सपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत इंस्पेक्टर को श्रद्धांजलि दी

समाजवादी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रिचा सिंह व महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व मे बड़ी संख्या मे सपाईयों ने सुभाष चौराहे पर एकत्रित हो कर कैण्डिल मार्च निकाल कर बुलन्दशहर मे दुस्साहसिक वारदात मे बजरंगीयों के हाथों मार से शहीद हुए इन्सपेक्टर सुबोध कुमार सिंह को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धान्जली अर्पित की।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने योगी तेरी ताना शाही नही चलेगी नही चलेगी।न हमारी है न तुमहारी है योगी सरकार हत्यारी है जैसे नारे लगाते हुए योगी सरकार को कटघरे मे खड़ा किया।सुभाष चौराहे पर कैण्डिल मार्च के साथ विरोध सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रव्क्ता रिचा सिंह ने योगी सरकार मे गिरती कानून व्यवस्था पर जम कर भड़ास निकाली ।कहा योगी सरकार मे लोकतन्त्र के उपर भीड़तन्त्र हावी है।उनहोने आरोप लगाया की मोदी योगी की सरकार हर मोर्चे पर विफल होने के बाद अब दंगा भड़का कर चूनाव जीतने का मंसूबा पाल रक्खी है।यही वजह है की दंगा भड़काने के लिए कट्टरपंथीयों ने सुनियोजित तरीक़े से पुलिस पर पथराव कर दिया और भीड़तन्त्र का शिकार इन्सपेक्टर सुबोध कुमार सिंह हो गए।

महानगर इफ्तेखार हुसैन ने भाजपा और बजरंग दल के द्वारा मारे गए इन्सपेक्टर सुबोध कुमार सिंह को श्रद्धान्जली अरपित करते हुए योगी सरकार मे गिरती कानून व्यवस्था पर जम कर लथाड़ लगाई ।कहा इन्सपेक्टर सुबोध कुमार सिंह का भीड़तन्त्र के द्वारा मारा जाना यह सिबित करता है की कहीं न कहीं अखलाक़ हत्यकाण्ड के जांच को प्रभावित और अपने आप को फंसता देख सुनोयोजित तरीक़े से कराया गया है जिसकी उच्च स्तरिय जाँच होनी चिहिये।

कैण्डिल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन मे प्रमुख रुप से सै०इफ्तेखार हुसैन, योगेश यादव, सबीहा मोहानी, मो०जमाल अफज़ल, सै०मो०अस्करी, इसरार अन्जुम, शाहिद प्रधान, महावीर यादव, राकेश यादव, लाल जी यादव, पिन्टू यादव, मो०मुजीब, औन ज़ैदी, पिन्टू पासी, राबिन लोहिया गिहार, राहूल चंद्रा, शहनवाज़ अहमद, शानू खान, सचिन यादव, सचिन दास, मंजीत हेला, प्रिंस कमलेश, शुभम पुरी, शुशांत चंद्रा प्रधान, रोहित यादव, बलवन्त यादव, जमील अन्सारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button