Latest

प्रयागराज नगर निगम का निविदा के नाम पर बड़ा खेल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वार्ड न०57 दरियाबाद मे कटहरा मार्ग से नाला तक गली व नाली का सुधार कार्य कराए जाने का समाजसेवी शबी हसन शाहरुख के अनुरोध पर गत 2/8/2021को मुख्य अभियन्ता द्वारा उक्त सुधार हेतू 602500.00 का टेण्डर जारी कर दिया गया था।

दरियाबाद के वार्ड 57 मे एक ही गली का दोबारा रेट बढ़ा कर किया जा रहा टेण्डर

जिसका बाक़ायदा अखबार मे प्रकाशन भी हुआ था।लेकिन अब उसी कार्य मे एक गली के छोटे से काम को जोड़ कर गत 1/12/2021 को मुख्य अभियन्ता जो एक दिन के कार्यवाहक के तौर पर नगर आयुक्त की ज़िम्मेदारी को नियुक्त हुए तो उनहोने उसी कार्य मे एक गली के छोटे से काम को जोड़ कर उसी टेण्डर को 992690,00 कर पूर्व मे जारी टेण्डर के स्थान पर नया टेण्डर जारी कर दिया।समाजसेवी व सपा अल्पसंख्यक सभा के महानगर उपाध्यक्ष शबी हसन शाहरुख ने उक्त आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जाँच कराने और नगर निगम मे फैले गोरखधन्धे और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग की।

Related Articles

Back to top button