भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने निशुल्क राशन वितरण का किया निरीक्षण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने आज से आरंभ हो रहे सरकार की तरफ से निशुल्क राशन वितरण को लेकर के शहर दक्षिणी विधानसभा के कीडगंज क्षेत्र में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गरीबों को निशुल्क राशन वितरण का निरीक्षण किया।
तथा लोगों से मास्क, सोशल डिस्टेंस का पालन करने का आग्रह करते हुए जनमानस का हालचाल जाना इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी की इस योजना से गरीब तबके के लोग काफी प्रसन्न वातावरण में दिखे इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि अगर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो आप सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अपनी समस्याओं को बताएं।
इस अवसर पर उनके साथ टीएन दीक्षित राजेश केसरवानी विवेक मिश्रा हिमालय सोनकर मनीष केसरवानी मुकेश लारा आदि रहे



