Latest

हम एक हैं तो सभी संकटों को हरा सकते हैं- दिनेश कुमार सिंह

( अनंत पांडेय)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। गोलघर व्यापार मंडल एवं श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में मुट्ठीगंज स्थित श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक प्रयागराज दिनेश कुमार सिंह ने कोरोना काल के अंतर्गत सेवा कार्य करने वालों को सम्मानित करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है उन्होंने कहा कि जब भी पूरे विश्व में मानवता के ऊपर संकट आया है तब उस संकट से निपटने के लिए भारत उपयोगी सिद्ध हुआ है। और आगे कहा कि हमारी एकजुटता ही हमारी ताकत है अगर हम एक हैं तो बड़ी से बड़ी विपत्तियों का सामना करते हुए संकटों को हरा सकते हैंइस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अपर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जय शिवसेना भारत ओंकार नाथ त्रिपाठी डॉक्टर सुशील सिन्हा पूर्व महामंत्री केपी ट्रस्ट कुमार नारायण अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय संरक्षक रामजी अग्रहरी प्रदेश अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को निस्वार्थ भाव से किए गए सेवा कार्य ही राष्ट्रभक्ति का सबसे बड़ा प्रमाण है। इस अवसर पर श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के महंत पूज्य जगतार मुनि महाराज ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह को एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को अंगवस्त्रम पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित करते हुए आशीर्वाद दिया

इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डॉक्टर सुशील सिन्हा कुमार नारायण थानाध्यक्ष मुट्ठीगंज इफ्तिखार अहमद डॉक्टर आरके यादव सुभाष चंद्रा विवेक जायसवाल डॉ अदिति डॉ सुजीत वर्मा एसडीओ नितिन कुमार बरनवाल सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अश्विनी कुमार वर्मा पार्षद मोहम्मद सादिक लड्डू विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं मुट्ठीगंज थाने के सभी सब इंस्पेक्टरों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किए गए।

Related Articles

Back to top button