Latest

भाजपा सरकार की नीतियों से कई बार देश को शर्मशार होना पड़ा – सुमैय्या राना

(अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री सुमैय्या राना ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों से देश को कई बार दुनिया के सामने शर्मसार होना पड़ा है।

अहंकार में डूबी भाजपा सरकार देश के किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, महिलाओं के मामले में पूरी तरह से संवेदनहीन

2022 में सपा की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं पार्टी के कार्यकर्ता।

भाजपा सरकार को अहंकार में डूबी हुई बताते हुए आरोप लगाया कि देश के किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, महिलाओं सहित आम आदमी की समस्याओं पर पूरी तरह से संवेदनहीन बनी हुई है l कहा कि देश का अन्न दाता किसान लंबे अर्से से सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं और देश के प्रधानमन्त्री अपने मन की बात के अलावा उनके मन की बातें नहीं सुन रहे हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रति वर्ष 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने, बेटी बचाओ का नारा देकर सत्ता में आने वाले महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं l बेरोजगारों को रोजगार के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। केंद्रीय बजट को रसोई के लिए महंगा बताते हुए कहा कि घर का बजट बिगाड़ने वाला बजट है। जी डी पी गिर रही है प्रयागराज में निषाद समाज के साथ प्रशासन द्वारा किए जा रहे अत्याचार, उनकी नावों को तोड़े जाने, का भी मुद्दा उठाया। प्रयागराज में माफिया के नाम पर घरों, दुकानों को बिना किसी लीगल नोटिस जारी किए तोड़े जाने को बर्बरतापूर्ण व्यवहार बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई न्याय पालिका का अपमान है । सरकार तानाशाही पर उतारू है।
सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री राना ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी 2022 के चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाने की अपील भी किया।

 इस मौके पर सर्व योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, पूर्व विधायक श्रीमती विज्मा यादव, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, रवींद्र यादव, संदीप यादव, ननकऊ यादव, महावीर यादव, सन्तोष यादव, अनीता श्रीवास्तव, नाटे चौधरी, राकेश सिंह, विजय मुन्ना आदि नेतागण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button