देश

Prayagraj Samachar Joona Akhada: श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा में भगवान कालभैरव का जन्मोत्सव समारोह बड़े धूमधाम से मनाया

Prayagraj Samachar Joona Akhada: श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा में भगवान कालभैरव का जन्मोत्सव समारोह बड़े धूमधाम से मनाया

हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )।श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा में आज भगवान कालभैरव जन्मोत्सवसमारोह दूसरे दिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्री महंत प्रेम गिरि महाराज, राष्ट्रीय सचिव श्री महंत महेश पुरी तथा श्री महंत शैलेंद्र गिरी,पुजारी महंत वशिष्ठ गिरी के संयोजन में सवेरे से ही विशिष्ट अनुष्ठान पूजा अर्चना प्रारंभ की गई। बुधवार की प्रात सभापति श्री महंत प्रेम गिरी महाराज ने नागा सन्यासियों व श्रद्धालु भक्तों के साथ भगवान काल भरव का विशेष अनुष्ठान प्रारंभ किया।

इस अनुष्ठान को सम्पन्न कराने के लिए महाकाल की नगरी उज्जैन से आचार्य नारायण व्यास,आचार्य अचल व्यास ,पंडित मोहित शर्मा पंडित आदर्श शर्मा, पंडित आयुष शर्मा विशेष रूप से आमंत्रित किए गए थे। इनके पौरोहित्य में मध्यान्ह में विश्व शांति के लिए विशिष्ट शांति पाठ किया गया जिसमें नागा सन्यासियों ने राष्ट्र की उन्नति, प्रगति, विकास तथा सर्वे भवंतू सुखिना की कामना के साथ आहुतियां डाली ।श्री आनंद भैरव के मुख्य पुजारी महंत वशिष्ठ गिरी महाराज ने बताया भगवान काल भैरव के प्रकट उत्सव के कार्यक्रम आज शाम से प्रारंभ हो जाएंगे ।

जिसमें भगवान का सवा कुंटल दूध ,फलों का रस, केसर,केवड़ा,गुलाब जल से अभिषेक किया जाएगा। भगवान भैरव का फूलों फलों के व नए वस्त्रों से श्रृंगार के साथ-साथ सोने का वर्क उनकी पिंडी पर चढ़ाया जाएगा । अर्धरात्रि में प्रगतोसव के समय छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा तथा महाआरती की जाएगी। रात्रि में विशाल जागरण का आयोजन किया गया है जिसमें कई विख्यात भजन गायक भगवान काल भैरव की महिमा का गुणगान करेंगे।

बृहस्पतिवार को विशाल समष्टि भंडारे का आयोजन किया गया है ।जिसमें हजारों श्रद्धालु भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे । तीन दिवसीय चलने वाली इस आयोजन को सफल बनाने में जूना अखाड़े के श्री महंत पशुपति गिरी, कोठारी महंत महा काल गिरी ,महंत राजेंद्र गिरी, महंत मोहननंद गिरि, महंत सहजानंद सरस्वती, महंत गौतम गिरी, महंत परमानंद गिरि, महंत मणि राज पुरी,महंत सत्यनारायण पुरी, महंत विक्रम गिरि, महंत भीषम गिरि, सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button