देश

prayagraj : मानव समुदाय की सुरक्षा के मद्देनजर धरना स्थगित: सारा

पृयागराज (अनुराग शुक्ला )मंसूर अली पार्क में चल रहे धरने को 73 वें दिन भोर में नमाज़ सम्पन्न होने के बाद सर्वसम्मति से कुछ दिनों के लिए स्थगित किया गया ।


तमाम तरह के विरोधों और प्रशाशनिक दबावों के बीच कुछ लोग इस आंदोलन की दशा और दिशा को बदनाम करने की कोशिश में शुरुआत से ही लगे थे, जिनकी कोशिस सफल नहीं हो सकी।


पिछले 7 दिनों से इस आंदोलन का नेतृत्व करने वाले सभी साथी मैं स्वयं सारा अहमद सिद्दीक़ी, उमर ख़ालिद, फ़राज़ उस्मानी, कलीम अहमद, आरिज़ अल्वी जीशान रहमानी आदि ने यह प्रयास जारी रखा था और लोगों को समझा रहे थे कि कोरोना के संक्रमण के चलते सावधानी बहुत जरूरी है।


पहली कोशिस संख्या कम करके एहतियात बरतने की थी लेकिन जब संख्या रोकना मुश्किल हो रहा था तो अब इसके स्थगन हेतु सभी को राजी किया गया।
आंदोलन में धरनारत महिलाओं को सम्बोधित

करते हुए सारा अहमद सिद्दीक़ी ने कहा कि, “हम सब सरकार के ख़िलाफ़ हैं और NRC, NPR, CAA के ख़िलाफ़ लड़ाई जारी रहेगी लेकिन इस समय खतरा हमारे आपके साथ साथ पूरे मानव समुदाय पर है इसलिए इस कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए हम सबका सावधान, सतर्क और सचेत रहना बहुत जरूरी है, इसलिए आप सब लोग अपने अपने घरों को जाईये और स्वयं का ख्याल रखिये, हेल्थ एडवाइजरी जब जारी हो जाएगी कि करोना का संक्रमण समाप्त हो गया है उसके पश्चात पुनः हम सब एक साथ इकट्ठा होंगें, तब तक के लिए धरना स्थगित किया जाता है”
इस प्रस्ताव का फ़राज उस्मानी, उमर ख़ालिद, कलीम अहमद, आरिज़ अल्वी जीशान रहमानी ने अनुमोदन किया व उपस्थित जनसमुदाय ने सर्वसम्मति से पास किया।
” मानवता के पक्षधर हम सब लोग किसी भी तरह की अनहोनी नहीं होने देना चाहते यह आंदोलन शांतिपूर्ण रहा है और दुबारा जब होगा तब भी शांतिपूर्ण ही रहेगा”
इसी क्रम में पूर्व निर्धारित मेमोरेंडम की सूचना उमर खालिद द्वारा जिला प्रशासन को फोन पर कल रात ही दी जा चुकी थी।
वंही कुछ लोगों द्वारा एक नई टीम बनाकर दोपहर में पुनः आंदोलन स्थल पर भीड़ जुटाई जाने लगी जिस दौरान पहले से मौजूद सामान आदि हटवाने के क्रम में मौजूद साथी उमर खालिद को पुलिस ने गिरफ्तार लिया
समस्त आवाम से अपील की जाती है कि कोरोना के संक्रमण समाप्ति के बाद पुनः इस लड़ाई का आगाज़ किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button