बालिका गृह की बेटी काजल ने पाया परीक्षा में प्रथम स्थान, अल कौसर सोसायटी ने किया सम्मान
इलाहाबाद। अल कौसर सोसायटी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत खुल्दाबाद स्थित राजकीय बालिका गृह एवं बाल गृह (शिशु) में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें संस्था की अध्यक्ष एवं बाल मित्र नाजिया नफीस ने हाई स्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बच्ची काजल को सम्मानित किया, नाजिया ने काजल को एक बैग,एक डायरी,पेन, दो सूट, एक लोअर टी शर्ट, देने के साथ ही बच्ची को उसके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही अपना स्नेहिल आशिर्वाद दिया।
बालमित्र नाजिया नफीस ने बताया कि काजल को होटल मैनेजमेंट के कोर्स के लिए विभाग द्वारा बैंगलोर भेजा जा रहा है पिछले वर्ष बालिका गृह की दो बच्चियों को विभाग द्वारा बैंगलोर भेजा गया था,जो वर्तमान मे वहीं पर एक होटल में नौकरी कर रहीं है विभाग द्वारा बच्चियों को शिक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु पूरा प्रयास किया जा रहा है।
नाजिया नफीस ने बताया कि आज बाल गृह(शिशु)के बच्चों के लिए कपड़े और खाने पीने का सामग्री आम,आइसक्रीम,कोल्ड- ड्रिंक, चॉकलेट, बिस्कुट,इत्यादि सामग्री संस्था के माध्यम से सुभाषिता त्रिपाठी ने बच्चों को अपने हाथों से दिया।बच्ची को सी.डब्ल्यू. सी. के सदस्य हसन ज़ैदी,सदस्य सी.डब्ल्यू.सी.श्रद्धा तिवारी एवं अध्यक्ष कमलेश सिंह ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बालिक गृह शिशु के अध्यक्ष अवस्थी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम बाल कल्याण समिति,संस्था के सदस्य व कर्मचारी इत्यादि उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।



