बनेंगे 14 नए उपकेंद्र, दूर होगी बिजली की किल्लत
सात डिवीजन में दो-दो उपकेंद्र किए गए हैं शामिल
(अनंत पांडेय )
प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार। शहर में बिजली संकट से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, इसके लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। बिजली विभाग ने शहर में 14 नए उपकेंद्रों को बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे जल्द ही सरकार के पास अनुमति के लिए भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही आगे का काम शुरू होगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर के रामबाग, म्योहाल, कल्याणी देवी, टैगोर टाउन, बमरौली, नैनी व करैलाबाग डिवीजन में ओवरलोडिंग और तकनीकी खराबी के चलते आए दिन लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे मुख्य वजह बिजली चोरी है। बिजली चोरी होने के कारण ओवरलोडिंग की समस्या बन जाती है, जिस कारण आपूर्ति बाधित होती है। विभागीय अधिकारियों ने हाईलाइन लास वाले फीडरों पर अभियान भी चलाया। बड़ी संख्या में बिजली चोरी भी पकड़ी, लेकिन इस पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है।




