Latest

नगर निगम की लापरवाही का अंजाम

नैनी मिर्जापुर रोड पर अघोषित बाढ़ जैसे हालात

( अनंत पांडेय )
नैनी प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )| यमुनापार के विकास में निरंतर योगदान देने वाले मुख्य मिर्जापुर मार्ग नैनी के ऐसे हालात किसी बाढ़ की वजह से नहीं है , पूरे मुख्य राज्यमार्ग पर भरे हुए बारिश तथा सीवर के गंदे पानी का मूल कारण नगर निगम कि अपने कार्य के प्रति उदासीनता तथा अनदेखी है | स्थानीय लोगों के मुताबिक आला अधिकारियों को कई बार मोबाइल फोन व्हाट्सएप तथा ज्ञापन के माध्यम से इस गंभीर समस्या के बारे में अवगत कराया गया परंतु क्षेत्र के किसी भी राजनेता तथा अधिकारियों को यहां के स्थानीय निवासियों की दिक्कत नहीं समझ में आ रही | बता दें कि रविवार को रक्षाबंधन का त्यौहार है जिस कारण शनिवार को मार्केट में लोग खरीदारी करने निकल रहे हैं परंतु तस्वीरों से साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि स्थानीय लोगों को किस प्रकार इस गंदे पानी में उतरने के लिए मजबूर हैं |

Related Articles

Back to top button