Latest
कल्याण सिंह के निधन से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में शोक की लहर

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है श्री महंत ने बताया राम मंदिर के विवादित ढांचा को गिराने में कल्याण सिंह जी का बहुत सहयोग रहा है और हमारे सभी साधु संत समाज उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार उनके लड़कों को बल दे महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कल्याण सिंह जी अपने बचपन के बहुत पक्के थे और उन्होंने राम मंदिर का विवादित ढांचा गिरा कर उसके लिए अपना मुख्यमंत्री पद तक छोड़ दिया।




