नहीं निकला इमाम हुसैन के तीजे का जुलूस-इमामबाड़ो मे फातेहाख्वानी व मजलिसे हुई

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज करबला के शहीदों की याद में इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण के कारण करनलगंज स्थित ज़ुलफेक़ार हैदर के अज़ाखाने से इमाम हुसैन के तीजे का जुलूस नहीं निकाला गया।अज़ाखाने मे मजलिस हुई। मौलाना रज़ी हैदर साहब क़िबला ने इराक़ के करबला मे नवासा ए रसूल की राहे हक़ और इन्सानियत की बक़ा के लिए दी गई अज़ीमुश्शान क़ुरबानी का ज़िक्र किया।मजलिस के बाद शबीहे ताबूत इमाम हुसैन व ग़ाज़ी अब्बास का अलम निकाला गया। लोगों ने ताबूत व अलम पर फूल माला चढ़ा कर बोसा लिया।अन्जुमन अब्बासिया के नौहाख्वान डॉ अबरार,फैज़ जाफरी,हुसैन अब्बास मोनू,सादिक़ आदि ने नौहा पढ़ा। वहीं शाहगंज बरनतला मे जावेद आब्दी के अज़ाखाने पर हुई मजलिस मे शहंशाह हुसैन सोनवी की सोज़ख्वानी तो मौलाना सै०जौहर अब्बास ने मजलिस को खेताब किया।बाद मजलिस इमाम हुसैन की सात वर्षीय बेटी जनाबे सकीना का फूलों से सजा ताबूत व अलम मुबारक कि ज़ियारत कराई गई।अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार के नौहाख्वानो शादाब जमन,अस्करी अब्बास शबीह अब्बास,अखलाक़ रज़ा,यासिर ज़ैदी,ज़हीर अब्बास कामरान रिज़वी,ऐजाज़ नक़वी अली रज़ा रिज़वी,अकबर रिज़वी हैदर रिज़वी आदि ने शायर तालिब इलाहाबादी व शायर ज़मीर भोपतपुरी का लिखा नौहा पढ़ा। दरियाबाद के पठनवल्ली मे इमामबाड़ा नवाब बेगम बड़ा घर मे मरहूम आग़ा मो०सिबतैन के इसाले सवाब को हुई सालाना मजलिस को मौलाना रज़ी हैदर साहब ने खिताब किया।मजलिस से पहले नज़र अब्बास खाँ ने सोज़ व सलाम पढ़ा।शायर डॉ क़मर आब्दी ने पेशख्वानी के फराएज़ अन्जाम दिए।अन्जुमन मोहाफिज़े अज़ा क़दीम ने नौहा और मातम का नज़राना पेश किया।अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के प्रवक्ता सै०मो०अस्करी के मुताबिक़ इमाम हुसैन के तीजे के अवसर पर शहर भर मे कहीं भी जुलूस नहीं निकाला गया।रौशन बाग़ इमामबाड़ा मुस्तफा हुसैन मे हुई मजलिस को ज़ाकिरे अहलेबैत रज़ा अब्बास ज़ैदी ने खिताब किया।अन्जुमन हाशिमया के नौहाख्वान सफदर अब्बास डेजी,अब्बास ज़ैदी,अर्शी,ने शायर व मौलाना आमिरुर रिज़वी का लिखा नौहा पढ़ा तो माहौल संजीदा हो गया।वहीं ज़ियादातर घरों,अज़ाखानो व इमामबाड़ो के अन्दर ही कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुए मजलिसे आयोजित की गई तथा तीजे की नज़्रो नियाज़ दिलाई गई।बड़ी संख्या मे लोगों ने तीजे की फातेहा व मजलिसों मे शिरकत की।इस मौक़े हाजी मंज़र कर्रार सैय्यद अज़ादार हुसैन गौहर काज़मी,बाक़र नक़वी,ताशू अलवी,मिर्जा अज़ादार हुसैन,हसन नक़वी शफक़त अब्बास पाशा मशहद अली खाँ सै०मो०अस्करी सफदर अब्बास अर्शी,यासिर सिबतैन अकबर ज़ामिन हसन,औन ज़ैदी,जौन ज़ैदी आदि शामिल हुए।




