प्रदेश

पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव पर मंत्री नंदी परिवार संग किया रक्तदान

प्रयागराज (अनुरागदर्शन समाचार )। पुर्नप्राप्त जन्म दिवस पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पत्नी मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, बेटी जान्हवी और बेटों संग रक्तदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी रक्तदान किया। रक्तदान के बाद मंत्री ने कहा कि 12 जुलाई 2010 को जानलेवा हमले में बहादुरगंज में उनका रक्त बहा था। आज हम सब अपने भारत को रक्तनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लें। मंत्री ने परिवार और समर्थकों के साथ बहादुरगंज स्थित मनोकामनापूर्ति मंदिर में रुद्राभिषेक भी किया। प्रसाद के भोग की पूड़ी भी अपने हाथों से छानी। बिजनौर के वैश्य समाज ने भी मंत्री नंदी के पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव पर रुद्राभिषेक किया।

Related Articles

Back to top button