Latest

वीपी श्रीवास्तव अध्यक्ष तो अजय बने महासचिव, अधिवक्ता परिषद की हाईकोर्ट इकाई का हुआ गठन

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीपी श्रीवास्तव को अधिवक्ता परिषद की हाईकोर्ट इकाई का अध्यक्ष और हाईकोर्ट बार के वर्तमान उपाध्यक्ष अजय कमार मिश्र को महासचिव बनाया गया है।

अधिवक्ता परिषद की हाईकोर्ट इकाई का हुआ गठन

हाईकोर्ट इकाई के पुनर्गठन की घोषणा परिषद के राष्ट्रीय मंत्री सत्य प्रकाश राय ने की। इस अवसर पर सत्यप्रकाश राय ने कहा कि अधिवक्ता परिषद विश्व का इकलौता सबसे बड़ा अराजनीतिक संगठन है जिसकी देश के प्रत्येक जिले में शाखा है।

मुख्य अतिथि अधिवक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र सक्सेना थे। प्रदेश कार्यकारिणी में प्रयागराज से मनोज कुमार सिंह, गौरव तिवारी, कुलदीप सिंह चौहान, विजय द्विवेदी, पहल सिंह चौहान, पवन कुमार तिवारी को सदस्य मनोनीत किया गया है।

हाईकोर्ट इकाई में रवीन्द्र नाथ ओझा, आलोक मिश्र, हरिशंकर रजक, शरद चंद्र सिंह, अविनाश चंद्र श्रीवास्तव एवं ज्योति कुमार सिंह उपाध्यक्ष, सत्यप्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष, अतुल शाही, मनोज कुमार, प्रदीप शर्मा, तेजस्वी मिश्र, सौम्या श्रीवास्तव व साधना सिंह मंत्री और रामअवध सरोज, मुनेश कुमार उपाध्याय, मनोज मिश्र, रामप्रकाश विश्वकर्मा, शिवमूर्ति कुशवाहा, राजेन्द्र पाल सिंह, संतोष श्रीवास्तव, आशीष मणि त्रिपाठी, सुरेन्द्रनाथ मिश्र, डॉ. देवेन्द्र कुमार तिवारी, रमेश पुंडीर, सुरेश द्विवेदी, पुष्कर मिश्र, धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह, राकेश तिवारी, गौरव गुप्ता, करुणाकर सिंह, चंद्र प्रकाश यादव, श्रवण कुमार सिंह, उत्पल निषाद, पंकज श्रीवास्तव, सुदर्शन सिंह, शुभ्रा सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, अनीता सिंह, सौरभ शुक्ल, सभाजीत यादव, अनुपम त्रिपाठी, प्रशान्त द्विवेदी, सूर्य प्रकाश मौर्य, मानव चौरसिया, मृगांक शेखर सिंह, तेज ओमप्रकाश गुप्ता, मनीषा सिंह, ज्योति बाला, विवेक शुक्ल, विधु प्रकाश पांडेय, अनुपम कुलश्रेष्ठ और सुनील शर्मा कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। इसी क्रम में केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण में लालमणि सिंह को संयोजक व मनीष कुमार यादव को सहसंयोजक नामित किया गया। जबकि कर अधिवक्ता संघ में रविशंकर पांडेय को संयोजक और शशांक केसरवानी को सहसंयोजक बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button