स्नातक एम एल सी चुनाव में सपा ने किया जीत का दावा

डॉ मान सिंह यादव ने मतदाताओं के प्रति जताया आभार
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में पार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में आज हुई बैठक में सपा प्रत्याशी डॉ मान सिंह यादव ने स्नातक एम एल सी चुनाव में जीत का दावा किया है l उन्होने कहा कि सपा समर्थक मतदाताओं ने काफी संख्या में घरों से निकल कर मतदान किया जबकि मतदान स्थल पर सपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मतदान प्रारम्भ से लेकर मतदान समाप्ति तक मुस्तैदी से डटे रहे l
डॉ यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में प्रशासन ने कई मतदान केंद्रों पर सपा समर्थक मतदाताओं को मतदान से रोकने का प्रयास कियाl लेकिन सपा कार्यकर्ताओं के दबाव के कारण प्रशासन का प्रयास असफल रहा l
जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी मत देय स्थल एवं मतदान केंद्रों पर पार्टी के कार्यकर्ता मजबूती से डटे रहे l उन्होने बताया कि 3 दिसम्बर को झांसी में होने वाली मत गणना में प्रयागराज से कार्यकर्ताओं की एक टीम प्रत्याशी डॉ मान सिंह के नेतृत्व में भेज दी गई है l
बैठक में प्रमुख रूप से सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, डॉ मानसिंह यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता के के श्रीवास्तव, सर्वेश अम्बेडकर,रिचा सिंह,हाजी परवेज़ अहमद,नरेंद्र सिंह ,रवीन्द्र यादव रवि,संदीप पटेल, गुलाब सिंह यादव, रवींद्र यादव, दूध नाथ पटेल, दान बहादुर सिंह मधुर,सै०मो०अस्करी,अनिल यादव, संजू यादव, विजय यादव, आर एन यादव, संतोष यादव, राम सुमेर पाल,नाटे चौधरी,पार्षद अनीस अहमद, फज़ल खान,अब्दुल समद,रमीज़ अहसन,मो०आज़म,ननकऊ यादव, रूप नाथ यादव एडवोकेट, बेला सिंह,सुरेश यादव, कमला यादव, सत्य भाम मिश्रा, जीत राज हेला, आदि नेतागण मौजूद रहे l




