जिलाधिकारी से मिले सपा अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । समाजवादीपार्टी अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष कमल रतन यादव की अगुवाई में सपा अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने आज नव नियुक्त जिलाधिकारी श्री संजय खत्री से मिलकर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। प्रयागराज में उनके पद भार ग्रहण करने के लिए स्वागत करते हुए सपा अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने जिला कचेहरी मे अधिवक्ता एवं वाद कारियों की समस्याओं के बारे में चर्चा की l कोरोना महामारी से निपटने, एवं कोरोना के कारण दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों के साथ सहानुभूतिपूर्वक सहयोग के लिए तत्पर रहने का आग्रह किया l नव नियुक्त जिलाधिकारी श्री संजय खत्री ने सभी को आश्वासन दिया कि वह अपने स्तर से हर संभव मदद करेंगे l
इस अवसर पर सर्व श्री कमल रतन यादव,, सुशील यादव, धीरज कुमार, प्रवीन कुमार, ओम् प्रकाश विश्वकर्मा, कुलदीप, सुशील सोनकर आदि मौजूद रहे l


