Latest

भाजपा सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को हतोत्साहित किया: नरेन्द्र सिंह

(अनंत पांडेय )मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को क्षेत्र के अखरी गाँव के खेल मैदान मे “खिलाड़ी घेरा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने इलाके के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ते हुए खेल को बढ़ावा दे रखा था। नरेन्द्र सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए खेल पुरस्कारों की रकम बढ़ाने के साथ ही लखनऊ सहित समूचे प्रदेश भर मे कई खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया था। यह भी कहा कि आज भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने एवं उन्हे सम्मानित करने के उद्देश्य से सपा द्वारा हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयन्ती व राष्ट्रीय खेल दिवस पर पूरे प्रदेश मे “खिलाड़ी घेरा” कार्यक्रम का आयोजन कर रखा है, जबकि भाजपा सरकार मे खिलाड़ियों के साथ भेदभाव हो रहा है। खेल मैदान एवं स्टेडियम का निर्माण तथा खेल बजट रोककर खिलाड़ियों को हतोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। सपा नेता ने बाईस के चुनाव मे दोबारा अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए खिलाड़ियों से समर्थन माँगा। “खिलाड़ी घेरा” कार्यक्रम का आयोजन युवा सपा नेता एवं क्रिकेट खिलाड़ी हिमान्शु कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम मे खेल शिक्षक प्रेम चंद्र यादव सहित फिरोज खान,अरविंद यादव, दिलीप शुक्ला, प्रेम शंकर यादव, मोहित शर्मा, प्रमोद भारतीय, अंकित शर्मा, धनन्जय यादव, पंकज विश्वकर्मा, रमन भारतीय, रामबाबू जैसल,सतीश विश्वकर्मा मंगल यादव,दिव्यान्शु शुक्ला, बेटू शुक्ला, कमलेश बिन्द,शिवाकान्त पाल, अक्षय यादव, रवि भारतीय, अरविंद भारतीय सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button