Latest

कीडगंज क्लब ने जीता मैच

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कीडगंज क्रिकेट क्लब ने किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराकर रमेश कुमार स्मृति अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।
कीडगंज दधिकांदो मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में किशोरी लाल क्लब ने 12.5 ओवर में 57 रन बनाए। दिव्यांशु श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 11 रन बनाए। कीडगंज क्लब के कार्तिक व सक्षम केसरवानी ने तीन-तीन विकेट लिए।
जवाब में किशोरी लाल क्लब ने 13.1 ओवर में एक विकेट पर 58 रन बना लिए। कुणाल 24 और ऋषभ 14 रन बनाकर नाबाद रहे। सक्षम को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।

Related Articles

Back to top button