Latest

डबल इंजन की सरकार में महिलाएं सुरक्षित जीवन जी रही हैं- विजमा ताई रहाटकर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा मुख्यालय सिविल लाइन में महिला मोर्चा की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई इस अवसर पर बैठक की मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती विजया ताई रहाटकर ने कहा कि सपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में रहने वाली महिलाएं असुरक्षित थी और घर से निकलना उनके लिए दूभर हो गया था लेकिन आज डबल इंजन की सरकार में महिलाएं सुरक्षित है जीवन जी रही है और अपनी प्रतिभा को नई उड़ान दे रही है क्योंकि मोदी योगी की सरकार ने महिला सशक्तिकरण को लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास योजना के द्वारा उनके गुणवत्ता को निखारने का कार्य कर रही है और उन्हें हर क्षेत्र में बढ़ाने का कार्य कर रही है और आगे कहा कि समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए महिलाओं की भूमिका अग्रणी होनी चाहिए तभी नारी सशक्तिकरण की परिभाषा पूर्ण हो पाएगी, और आगे उन्होंने भाजपा की केंद्रीय व राज्य स्तरीय योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर समस्त मंडल अध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया। तत्पश्चात महिला पदाधिकारियों ने दारागंज मोरी गेट की मलिन बस्तियों में बैठक एवं घर घर जाकर भाजपा की उपलब्धियों व योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए।कमल के फूल पर वोट देने की अपील किया और 25 फरवरी को होने वाली स्कूटी यात्रा को सफल बनाये। बैठक में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री कृतिका अग्रवाल क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी महामंत्री रीता सिंह मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया एवं प्रयागराज महानगर एवं मंडलों की की सभी महिला पदाधिकारी उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button