नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की”

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम प्रीतम नगर स्थित दुर्गा पूजा पार्क में भव्य तरीके से समारोह पूर्वक मनाया गया, जिसका आयोजन इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर ऋचा सिंह ने किया था l जिसमें प्रयाग पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्रीधराचार्य जी महाराज के श्री मुख से भगवान श्री कृष्ण जी की पावन कथा एवं नगर के सुप्रसिद्ध गायक मनोज गुप्ता एवं साथियों द्वारा भजनों एवं भगवान श्री कृष्ण जी के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया । कार्यक्रम के प्रथम चरण में जगदगुरु रामानुजाचार्य प्रयाग पीठाधीश्वर श्री धराचार्य जी महाराज ने कथा के दौरान कहां कि कृष्ण के जन्म लेते ही सभी बंधन स्वयमेव खुल जाते हैं और लोकहित के सारे दरवाजे जनमानस के लिए उपलब्ध हो जाते हैं उन्होंने कहा कि मातृशक्ति आस्था का सर्वोच्च केंद्र है और डॉक्टर रिचा सिंह के इस प्रस्ताव से कि वह कृष्ण जन्मोत्सव बनाना चाहती हैं उन्हें एक विशिष्ट स्नेह हुआ। इसी क्रम में जगतगुरु घनश्याम आचार्य जी ने कहा कि रिचाओं का काम है ईश्वर को जगत से मिलाना और डॉक्टर रिचा सिंह ने अपने नाम के अनुरूप जगद्गुरु श्री कृष्ण को प्रीतम नगर में उनके जनों से मिला दिया उन्होंने कहा कि lयह परम सौभाग्य है उनका कि आज कृष्ण जन्मोत्सव को मनाने का दायित्व उनके ऊपर है मैं उन्हें साधुवाद देता हूं और भविष्य में आगे बढ़ने की कल्पना करता हूं l कार्यक्रम के द्वितीय चरण में नगर के प्रसिद्ध गायक मनोज गुप्ता एवं साथियों ने भजनों एवं आकर्षक झांकियों के माध्यम से श्रद्धालु श्रोताओं से खचाखच भरे पंडाल में अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया । उन्होंने अपने भजन की शुरुआत “दुनिया चले ना श्री राम के बिना रामजी चले ना हनुमान के बिना”, उसके बाद “मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है”, “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की”, “लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा”, बांके बिहारी कजरारे तेरे कारे कारे नैन”, “सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया” सहित अनेकों भजनों तथा बधाई एवं सोहर प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया l इनके साथ रविशंकर ने बांसुरी, जय किशन ने वायलिन, शिव गुप्ता ने तबला एवं प्रशांत भट्ट ने ऑक्टोपैड के साथ बहुत ही सुंदर साथ दिया l इसके साथ ही साथ शीतल एवं दीपा ने साथियों सहित दीप नृत्य ,डांडिया रास, फूलों की होली, माखन मटकी एवं मयूर नृत्य प्रस्तुत कर कलाकारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया l कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजक डॉक्टर ऋचा सिंह ने कथावाचक, कलाकारों एवं अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्रम से किया और उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए उनका आभार एवं विशिष्ट योगदान के लिए प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एoकेo सिंह, पिंटू यादव ,सूरज मिश्रा, महेंद्र सिंह, मृत्युंजय राय ,बच्चा यादव, मोहम्मद मुजीब ,सचिन दास गुड्डू यादव ,रीता मौर्या एवं मीनू खत्री का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एoकेo सिंह, सावित्री सिंह, राजेंद्र तिवारी दुकान जी, शंभू नाथ त्रिपाठी अंशुल ,लाल बाबा, राम नारायण आचार्य, डॉ बीoकेo सिंह, श्लेष गौतम सत्यवीर मुन्ना ,दिलीप चौरसिया विनोद चंद्र दुबे ,सतीश अग्रवाल आशुतोष तिवारी अजय केसरवानी शविंद्र गुप्ता सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे l कार्यक्रम का कुशल एवं सधा हुआ संचालन पंडित फूल चंद दुबे ने किया l



