Latest

तन्वी म्यूजिक से रितेश पाण्डेय का सैड सांग तू त चल गईलु हुआ रिलीज

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। करोड़ो दिलो पर अपनी सुरीली आवाज से राज करने वाले सुपरस्टार गायक नायक रितेश पाण्डेय और निर्देशक धीरु यादव की जोड़ी जब भी आती है धमाका ही करती है। रितेश पाण्डेय की सुरीली आवाज से सजा और धीरु यादव के निर्देशन में बना बहुत ही प्यारा सैड सांग तू त चल गईलु
15 नवम्बर सोमवार की सुबह 6:15 बजे भोजपुरी संगीत जगत की बेहतरीन म्यूजिक कंपनी तन्वी म्यूजिक से रिलीज हुआ जिसे दर्शको का अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। रितेश पाण्डेय की गायिकी की बात करे तो उनकी गायिकी बहुत उम्दा है ये कह सकते है माँ सरस्वती उनके गले मे हमेशा विराजमान रहती है। दर्शको का कहना है कि गाने तो उनके सभी बेहतरीन होते है लेकिन उनके सैड सांग का कोई जवाब नही आते ही लोगो को भा जाते है।
इस गाने का निर्माण किया है दीपक शाह ने और बेहतरीन लिरिक्स लिखे आर आर पंकज ने और संगीत दिया छोटू रावत ने। निर्देशन किया है भोजपुरी सिनेमा के यंग निर्देशक धीरु यादव ने और अभिनय किया है यूट्यूब गर्ल चाँदनी सिंह ने।

Related Articles

Back to top button