Latest

गैस-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ 8 सितंबर को धरना

सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह धरने का नेतृत्व करेंगे

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह खाना पकाने की गैस, पेट्रोल-डीजल, खाने का सरसों के तेल सहित सभी जनउपयोगी आवश्यक वस्तुओं के मूल्य वृद्धि के खिलाफ 8 सितंबर 2021 दिन 12बजे सुभाष चौराहे सिविल लाइन पर धरना देंगे। सपा जिलाउपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने कहा कि ” जबसे भाजपा की सरकार आयीं हैं कमरतोड़ मंहगाई लायी हैं”।
आमलोगों का जीवनयापन मुश्किल होता जा रहा है।मोदी सरकार सिर्फ उधोगपतियों के हित में कार्य कर रहे हैं इसलिए जनविरोधी भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आठ सितंबर दिन बुधवार को सरकार के खिलाफ सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह सुभाष चौराहा सिविल लाइन प्रयागराज पर धरना देंगे।

Related Articles

Back to top button