नवाब गंज में नकली पत्रकार का वसूली का असली कारनामा -DIG से शिकायत पर शुरू हुई जांच

पिछले साल ADG बनकर दरोगा से मुकदमे में पैरवी कर रहा था शक पर दरोगा ने पकड़ कर जेल भेजा था
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज के नवाब गंज इलाके में इन दिनों एक नकली पत्रकार जमकर उगाही में लगा है खुद को पत्रकार बताने वाला सिद्धार्थ पांडेय , मारपीट और अवैध वसूली में जेल भी जा चुका है । नवाब गंज के नकली पत्रकार सिद्धार्थ पांडेय की धमकी और हाई वे पर वसूली की शिकायत पीड़ित ने पुलिस के समाधान दिवस पर DIG सर्वश्रेठ त्रिपाठी से की गई थी । जिसकी जांच के लिए आई.जी. आर. एस. भेजा गया है । पीडित के मुताबिक सिद्धार्थ पांडेय नामक युवक अपने को लखनऊ के एक अखबार का पत्रकार बता कर लोगो को ब्लैक मेल करता है और धमकी देकर वसूली करता है । इस मामले में ब्लैक मेल के शिकार हुए कुछ और लोगो ने ADG प्रेम प्रकाश से भी शिकायत की है। जिस पर ADG ने जल्द कार्यवाही का भरोसा पीडित को दिया है। सी.ओ. सोरांव अमिता सिंह का कहना है । की जन समाधान दिवस पर शिकायत आई होगी तो जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी । मामला फिलहाल उनके संज्ञान में नही है। सिद्धार्थ पांडेय ने पिछले साल नवाब गंज के एक दरोगा को ADG मुकुल गोयल बता कर फोन किया था। और एक शख्स का नाम मुकदमे से हटाने को कहा था । लेकिन दरोगा चन्द्र भूषण को शक हो गया दरोगा ने मुकदमा दर्ज कर सिद्धार्थ और उसके दो साथियों को पकड़ कर जेल भेजा था। अब ज़मानत पर बाहर आने के बाद उसकी हरकते फिर शुरू हो गई है


