इलाहाबाद समाचार

पेशवाई मार्गों पर जर्जर मकान और भवनों को तोड़ने के निर्देश

इलाहाबाद। जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय में पेशवाई मार्गो के सम्बन्ध में बैठक की गयी। बैठक में नगर आयुक्त अविनाश सिंह एवं अपर जिलाधिकारी नगर रजनीश राय उपस्थित थे।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया है कि कुम्भ के दृष्टिगत पेशवाई मार्ग पर जो भी मकान या भवन जर्जर है, वे भूमि स्वामी अपना मकान स्वयं तुडवा लें, नहीं तो नगर निगम की धारा 331 के तहत यदि मकान तुडवाया जायेगा, तो उसका जुर्माना भी देय होगा। जिलाधिकारी ने सभी मकान मालिकों से अपील की है कि तत्काल जर्जर मकान या भवन तुडवा ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button