Latest

अपनी आदर्श मयी संस्कृति को परम वैभव तक आदर्श के रूप में स्थापित करना है – राधा मोहन सिंह

शिक्षकों का किया गया सम्मान

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा ,महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में सम्मेलन प्रीतम दास मेहता ऑडिटोरियम मोतीलाल नेहरू हॉस्पिटल के प्रांगण में शहर उत्तरी विधानसभा प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित की गई कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के गीत के साथ किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने इस देश को नौजवान और छात्रों को कहा था कि शिक्षक शब्द ही सम्मान का प्रतीक है क्योंकि शिक्षक ही व्यक्ति और देश का निर्माता होता है। इसलिए हमारा जन्मदिन शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाए जिससे देश में शिक्षकों का महत्व समझा जा सके और आगे उन्होंने कहा कि देश के प्रबुद्ध जनों एवं शिक्षकों के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी यहां तक पहुंची है और आगे कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में हमारी सरकार ने डिजिटल प्रणाली के अंतर्गत छात्रों को शिक्षा देने की व्यवस्था की तो वही शिक्षकों ने उसे अपना कर अपना कर्तव्य बखूबी निभाया है जिससे हमारे छात्रों का भविष्य खराब नहीं होने पाया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लाई गई नई शिक्षा नीति से देश को शक्तिशाली बनाने में और राष्ट्र निर्माण में एक आदर्श भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने 125000 से ज्यादा शिक्षकों के वेतन में वृद्धि की लगभग ढाई लाख प्राथमिक विद्यालय खोले गए, उन्होंने कहा कि कोरोना काल में योगी सरकार ने आदर्श राज धर्म का पालन करते हुए जनता की सेवा करते हुए कोरोना पर काबू प्राप्त किया जिसकी चर्चा देश के कोने कोने में हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश में मोदी एवं प्रदेश में योगी सरकार शिक्षा चिकित्सा रेलवे राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्ग नागरिक उड्डयन कृषि उद्योग इन्फ्राट्रक्चर और पर्यटन स्थलों का विकास कार्य बड़ी तीव्रता के साथ कर रही है जो जमीन पर दिखाई पड़ रहा है और कहा कि पहले सपा बसपा कांग्रेस के लोग दिन में देश निर्माण के लिए भाषण देते थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधा मोहन सिंह एवं सभी विशिष्ट अतिथियों सहित आए हुए सभी प्रबुद्ध जनों का स्वागत करते हुए आभार जताया इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिसमें से मुख्य रूप से यशवंत चौधरी कमला त्रिपाठी हर्ष सावित्री राजेश मिश्रा सुभाष चंद्र द्विवेदी भानु प्रसाद तिवारी आशा सिंह डॉक्टर वंदना सिंह भावेश सिंह भारतेंदु त्रिपाठी डॉ गार्गी श्रीवास्तव डॉ कार्तिकेय शर्मा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button