अचानक टीबी सप्रू अस्पताल में निरीक्षण करने पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री, मचा हड़कंप

इलाहाबाद। सूबे के प्रवक्ता एवं चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह सुबह से ही आवास पर जनता एवं कार्यकर्ताओं से मिले और समस्याओं को सुना।

आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले एक माह से प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक हिम्मतगंज से कर्बला ओवरब्रिज तक भयंकर जाम लग रहा।कई पुलिस को सूचना दी गयी मगर लापरवाह बने रहे।

पूर्व पार्षद चंद्रभूषण सिंह पटेल ने कहा व्यापारियों ने अपने मकान आप कहने पर स्वयं गिराए मगर मलवा एडीए नहीं उठा रहा है।जिसके कारण नाली ब्लॉक होने से नाली पानी सड़क में बहने के कारण सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बन जाने से आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।कार्य की प्रगति एकदम धीमा है।

संतोष केसरवानी ने कहा जहाँ गंगा प्रदूषण इकाई ने सीवर पाइप लाइन बिछा लिया है।मगर सड़को का लेपन न होने के कारण लोग चोटहिल हो रहे है।अधिवक्ता लेखराज सिंह पटेल ने कालिंदीपुरम के पार्को का मुद्दा उठाया और कहा सदर और नगर निगम के बीच फसा है भूमाफिया कब्जा कर रहे है।

मनोज कुमार ने मीरा पट्टी हरवारा आदि में जलभराव की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।पार्षद अमरजीत सिंह ने नाली सफाई पर कहा बारिश के पहले सफाई होने पर जलभराव नही होगा। पूरामुफ्ती में कार्यकर्ता की गाड़ी चोरी होने।मतदाता सूची में संशोधन के लिए प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ नही मिल रहे है।
राशन कार्ड न बनने, 60 फ़ीट रोड व नाली निर्माण, प्रीतमनगर आरसीसी सड़क की गुणवक्ता आदि समस्याओं से अवगत कराया जिस पर मंत्री जी ने फ़ोन पर सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने का निर्देशित किया।
अधिकारियों से समयबद्व जनता की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित हो, साथ समय समय पर मॉनिटरिंग होती रहे। गुणवक्ता में कमी मिलने पर कार्यदायी संस्थाये ब्लैकलिस्ट के साथ कड़ी कार्यवाही होगी।नगर निगम ,एडीए ,गंगा प्रदूषण इकाई और स्वास्थ्य विभाग आपस मे समन्वय बनाकर जनता की सुविधाओं का तेजी से निस्तारित करने का भी निर्देशित किया।
स्वास्थ्य मंत्री लखनऊ के लिए प्रस्थान हुए टीबी सप्रू बेली अस्पताल के सामने से निकलते अचानक अस्पताल परिसर पहुंच गए। सबसे पहले ओपीडी कक्षों में गए डाक्टर उपस्थित मिले, फिर लैब, एमआरआई कक्ष में गए ।
इसके बाद वे मरीजों से मिलने पहुँचे। एक मरीज से मिलकर हाल चाल लेते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर पूछताछ किया तो ज्यादातर मरीजों ने अस्पताल व्यवस्था से संतुष्टि की सहमति दी।
कक्ष निरीक्षण पर निकले तो कंप्यूटर में औषधि की स्थिति देखी तो दवाओं का सूचीबद्ध न होने से भड़क गए और कहा कि यह कार्य के प्रति अनिमियता है। प्रमुख सचिव से फोन पर कार्यवाही करने और रिपोर्ट तलब करने का निर्देश दिया। डाक्टरों एवं स्टाफ की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। साफ सफाई व्यवस्था को देखकर मंत्री सन्तुष्ट दिखे। लगभग सभी वार्डो का निरीक्षण के उपरांत लखनऊ प्रस्थान हुए।
क्या थी मंत्री जी के दौरे औऱ जनता से मिलने की खास बातें
जनता की समस्याओं को समयबद्व निस्तारण होना चाहिए। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्यवाही।
बेली अस्पताल में दवाओं की सूची में भारी अनियमितता मिली जिस पर कार्यवाही का आदेश।
हिम्मतगंज से कर्बला ओवरब्रिज तक प्रतिदिन 4 बजे से 8 बजे तक जाम पर दिया निर्देश ।
एडीए,नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग आपस मे समन्वय बनाकर जनता की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान दे।
नगर निगम और गंगा प्रदूषण इकाई समयबद्व में कार्य पूरा करें।
अचानक टीबी सप्रू अस्पताल में निरीक्षण करने पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री विभागों में मचा हड़कं।
अस्पताल निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों का लिया हाल चाल पूछा दवाई मिल रही है।
लैब और एमआरआई कक्षों का किया निरीक्षण।
कंप्यूटर में दवाइयां सूचीबद्ध न हो

