चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने आरआर हेल्थ केयर(गीता स्टील फर्नीचर)डिस्प्ले ऑफिस का किया उद्घाटन

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज बमरौली स्थित कालिका प्रसाद विद्यालय में आरआर हेल्थ केयर गीता स्टील फर्नीचर के डिस्प्ले ऑफिस का उद्घाटन कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया इस दौरान उन्होंने हेल्थ केयर के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह भी कहा कि इस हेल्थ केयर से गरीबों को राहत एवं अनेकों सुविधाएं मिले हेल्थ केयर के डायरेक्टर पंकज श्रीवास्तव को स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के लिए उत्साहवर्धन भी किया इस मौके पर कालिका प्रसाद विद्यालय के प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि चौधरी जितेंद्र सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया इस दौरान उच्च न्यायालय अधिवक्ता कौशलेंद्र नाथ सिंह, पवन श्रीवास्तव, प्रखर श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, रॉबिन साहू, दीनानाथ कुशवाहा, प्रियांशु श्रीवास्तव, प्रेम शंकर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे ।



