Latest

पत्रकार पर हो रहे हमलों की निंदा

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हम सब पत्रकारगण, पत्रकारों पर हो रहे हमलों से चिंतित हैं। सरकार द्वारा इन हमलों में उदासीनता और पूर्वाग्रह इसे और गंभीर बना रहा है। पत्रकारों के हमले के मामले में हम विश्व इंडेक्स पर

लगातार नीचे जा रहे हैं। राज्य प्रायोजित दमन इसे और चिंतनीय बना रहा है। महोदय मुम्बई में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार अर्णव गोस्वामी के साथ बर्ताव की हम सब निंदा करते हैं।
हम इस मामले में भारत के संविधान के तहत न्याय व उचित कार्यवाही और दोषी लोगों के खिलाफ दण्ड की मांग करते हैं। पत्रकारों के हमले के संबंध में विरोध में प्रयागराज के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े समस्त पत्रकार आज दिन भर काली पट्टी बांधकर कार्य करके अपना विरोध भी जताया।
वरिष्ठ पत्रकारों में वीरेंद्र पाठक अलोक मालवीय अध्यक्ष संदीप तिवारी रितेश सिंह अनुराग शुक्ला पंकज श्रीवास्तव धीरज कुमार अरविंद सिंह अनंत पांडे विनय कुमार मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button