Latest

युवा टीम चारो विधान सभाओ में कमल खिलाकर शीर्ष नेतृत्व को देगी तोहफा-सुधाकर पांडेय

 

भाजपा युवा मोर्चा यमुनापार के बींस पदाधिकारियो की हुई घोषणा

जिला पदाधिकारियो ने नवनियुक्त युवा टीम को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने बुधवार को अपने 20 सदस्यो वाले जिला पदाधिकारियों के टीम की घोषणा करते हुए कहा “युवाओं का साथ,जनता का विश्वास,वुजुर्गो का आशीर्वाद,शीर्ष नेतृत्व के आदेश को आत्मसात करते हुए युवाशक्ति विधान सभा मे परचम लहराने को कंधा से कंधा मिलाकर पूरे यमुनापार मे युवा टीम का शीर्ष नेतृत्व का आभार स्वारूप चार विधानसभा की जीत का भेंट देगी।आज छः उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, योगेश मिश्रा योगी, शिवा पांडेय (भूमिहार) प्रीतम पांडेय, राम प्रकाश तिवारी, विवेकानंद सिंह के साथ दो महामंत्री मे जयब्रत सिंह, अशोक पांडेय, व छः मंत्री महेंद्र पटेल, जय शंकर पांडेय, कृपाशंकर बिंद, रवि निषाद, अजय कुशवाहा राहुल मिश्रा, और कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश विश्वकर्मा, कार्यालय प्रभारी सौरभ सिंह ,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव सहमीडिया प्रभारी पूजा बिन्द ,शोशल मीडिया प्रभारी आशीष श्रीनेत ,शोध प्रमुख दीप द्धिवेदी के टीम घोषित की है। जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शोभनारायण द्धिवेदी अजीत प्रताप सिंह,संतोष त्रिपाठी इं.जगदीश सिंह यादव,त्रिवेणी प्रसाद पांडेय दिलीप कुमार चतुर्वेदी जय सिंह पटेल,राजेश्वरी तिवारी,ज्ञान सिंह पटेल,विनोद प्रजापति कमलेश त्रिपाठी,प्रकाश शुक्ला प्रचंड शिवराम सिंह परिहार कृष्णदास गुप्ता,ओम प्रकाश निषाद,अनूप केसरवानी मनोज गुप्ता आदि जिला पदाधिकारिय़ो ने पूरी युवा टीम को बधाई एवं शुभकामनाऐं दी है।

Related Articles

Back to top button