प्रदेश

धोबी समाज नहीं धोएगा योगी और मोदी के कपड़े

 

वाराणसी। “मंदिर बचाओ आन्दोलनम्” के समर्थन हेतु आज शिवाला घाट पर “जिला धोबी घाट बचाओ संघर्ष समिति” के तत्वावधान में काशी के धोबी समाज की बैठक संपन्न हुई ।

इस बैठक में धोबी समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य सम्मिलित हुए और सब ने एक स्वर से “विश्वनाथ-कॉरिडोर” के बहाने प्राचीन मंदिरों को गिराए जाने का और उनमें पूजा बंद किए जाने का विरोध किया । धोबी समाज ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है की यदि भविष्य में योगी और मोदी जी काशी के धोबियों के पास धोने के लिए अपने कपड़े भेजेंगे तो वह उनको नहीं धोएगा ।

क्योंकि धोबी समाज योगी और मोदी जी को और उनकी योजना को मंदिरों के तोड़े जाने का कारण मानता है । धोबी समाज के अध्यक्ष नन्दू कन्नौजिया ने कहां है की हम कपड़े पर लगा हुआ मैल धोते हैं और कपड़े को निर्मल बना देते हैं । लेकिन मंदिरों को तोड़ना तो पाप है, पाप को धोने कि हमारे अंदर क्षमता नहीं है इसीलिए जो लोग इस तरह का पाप कर रहे हैं उनके कपड़े धो करके हम निर्मल नहीं कर पाएंगे । “जिला धोबी घाट बचाओ संघर्ष समिति चंदौली” के संरक्षक राजेश कनौजिया जी ने समाज की ओर से इस आशय की घोषणा की ।

सभा में स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी अपना वक्तव्य दे ही रहे थे तभी सूचना आई की वाराणसी कैंट के सामने जो ओवर ब्रिज बन रहा था फ्लाईओवर उसका एक खंभा गिर गया है । जिसके नीचे सैकड़ों गाड़ियां दब गई हैं और बहुत सारे लोगों को भी दबे होने का और चोटिल होने का समाचार है । इस समाचार के मिलते ही सभा दुखी हो गए और 2 मिनट का मौन रखकर घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभा को विराम दिया गया । लोगों में यह चर्चा थी मंदिरों को तोड़ने से आपत्तियां आती हैं ऐसा शास्त्रों में उल्लेख है कहीं यह काशी में हो रहे उसी पाप का फल तो नहीं है जो काशी वासियों को भोगना पड़ रहा है ।

“मंदिर बचाओ यात्रा” कल सवेरे अस्सी संगमेश्वर से “मंदिर बचाओ आंदोलनम्” के अंतर्गत 14 दिन की प्रस्तावित “मंदिर बचाओ काशी यात्रा” कल प्रातः 7:00 बजे अस्सी घाट पर स्थित संगमेश्वर महादेव का पूजन करके आरंभ होगी । प्रातः 7 बजे से आरम्भ 7 घंटे पैदल यात्रा करते हुए विभिन्न मंदिरों का दर्शन पूजन करते हुए यह यात्रा भदैनी के हयग्रीव केशव भगवान का दर्शन करके विराम लेगी । माता आनंदमई अस्पताल स्थित संत निवास में स्वामिश्रीः का रात्रि विश्राम होगा । सायंकाल वहीं पर मोहल्ला वासियों की सभा भी होगी । सभा में काशी के कवि श्री विजेंद्र मिश्र दमदार बनारसी जी ने भी इस अवसर पर अपनी कविता सुनाई लोगों ने इसकी काफी सराहना की । भदैनी में भी कल आयोजित होने वाले संगोष्ठी में क्षेत्र के प्रमुख लोग हिस्सा लेंगे ।

ज्ञात हो की बीते कल तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा की गई घोषणा जिसमें सायंकाल 8:00 बजे से 8:15 बजे तक अपने घर के ऊपर घंटा घड़ियाल बजाने का निर्णय लिया गया था काशी में हुए आज आकस्मिक घटना के कारण आज उसे निरस्त कर दिया गया है ।

सभा में उपस्थित रहे धोबी घाट बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री नन्दू कन्नौजिया जी, कन्हैयालाल कन्नौजिया, श्री राकेश कन्नौजिया जी, श्री रमेश उपाध्याय जी, श्री ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानन्द, स्वामी उद्धव स्वरूप, ब्रह्मचारी मुरारी स्वरूप, ब्रह्मचारी कृष्णप्रियानंद सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button