अतीतइलाहाबाद समाचारदेश

संत कबीर नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारियां पूरी, सीएम योगी लेंगे जायजा

इलाहाबाद। सामाजिक कुरीतियों और आडम्बरों पर गहरी चोट करने वाले संत कबीरदास की निर्वाण स्थली मगहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर चर्चा में है. पीएम मोदी महात्मा कबीर के 620वें प्राकट्य उत्सव पर 28 जून को संत कबीर नगजिले के मगहर में कबीर की निर्वाण स्थली आ रहे हैं. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं.

तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को खुद सीएम योगी आदित्यनाथ मगहर पहुंच रहे हैं. उधर पीएम मोदी के आगमन को लेकर एक तरफ कबीरपंथियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है. देश के कोने-कोने से कबीरपंथी मगहर आते नजर आ रहे हैं. स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि पीएम मोदी के आगमन से देश9दुनिया के मानचित्र पर मगहर की पहचान को नया आयाम मिलेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले पर्यटन मंत्रालय मगहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये की लागत से 20 परियोजनाओं पर काम कर रहा है. अपने दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जून को मगहर में कबीर की समाधि और मजार के दर्शन करेंगे. यहां वह 24 करोड़ की लागत से बनने वाली कबीर एकेडमी की आधारशिला रखेंगे. इसकी स्थापना से देश दुनिया से आने वाले कबीर प्रेमियों और शोधार्थियों के लिये कबीर के जीवन दर्शन को जॉनने और समझने में काफी मदद मिलेगी. इसके बाद प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे. पीएम की मगहर जनसभा को मिशन 2019 के आगाज के तौर पर भी देखा जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button