Latest

छह घंटे शहर में रहेंगे राष्ट्रपति

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का शनिवार को प्रयागराज आगमन तय हो गया है। एक दिवसीय दौरे पर आ रहे राष्ट्रपति लगभग छह घंटे शहर में रहेंगे। राष्ट्रपति सेना के वायुयान से दिल्ली से चलकर बम्हरौली आएंगे। वह एयरपोर्ट से सेना के हेलीकॉप्टर से पोलो ग्राउंड पहुंचेगे। पोलो ग्राउंड से सीधे इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति सर्किट हाउस जाएंगे। कुछ देर विश्राम के बाद राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से एयरपोर्ट और वहां से सेना के वायुयान से ही दिल्ली वापस लौटेंगे।

राष्ट्रपति के आगमन का मिनट टू मिनट कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ। लेकिन यह लगभग तय हो गया है कि राष्ट्रपति झलवा स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय नहीं जाएंगे। राष्ट्रपति के अब संगम जाने की भी संभावना भी बहुत कम है। हालांकि उनके आगमन को लेकर झलवा और संगम क्षेत्र में शुक्रवार तक तैयारियां चलती रहीं।

*सीजेआई, कानून मंत्री, राज्यपाल व सीएम भी आएंगे*

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू और उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति एनवी रमण शनिवार को सुबह आएंगे। इनके अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक भी हाईकोर्ट के कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button