Latest

शाखा डाकपाल व सहायक डाकपाल भर्ती का आवेदन शुरू

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद डिवीजन में शाखा डाकपाल और सहायक डाकपाल के पद पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गया है। 15 दिनों में लगभग 300 से अधिक आवेदन आललाइन आ चुके हैं। इन दोनों पदों पर आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू है। दोनों पदों पर भर्ती मेरिट के अनुसार होगी। आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। प्रवर डाक अधीक्षक डॉ. अंकुश भगत ने बताया कि कौशाम्बी और प्रयागराज के लिए 102 पदों पर भर्ती निकाली गई है। शाखा डाकपाल पद पर 48 पदों पर भर्ती निकाली गई है, वहीं सहायक शाखा डाकपाल के पद पर 54 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Related Articles

Back to top button