Latest

जिले में कोरोना वैक्सीन का संकट, सिर्फ पांच सरकारी अस्पतालों में ही लग रहा टीका

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना से बचाव का टीका जिले में नाममात्र का बचा है। शनिवार को शहर के सिर्फ पांच सरकारी अस्पतालों में ही टीका लगाया जाएगा।

 

पीएचसी के बाद अब सीएचसी में भी टीकाकरण नहीं

 

ग्रामीण इलाकों में अब पीएचसी के बाद सीएचसी में भी टीकाकरण नहीं होगा। कोरोना संक्रमण जब तेजी से फैल रहा, उस समय टीकाकरण पर रोक चिंताजनक है। नोडल अफसर डॉ. आरएस ठाकुर के अनुसार, जिले में वैक्सीन की बेहद कमी है। इसके चलते अब सीएचसी में टीकाकरण नहीं होगा। शनिवार को सिर्फ बेली, काल्विन, डफरिन, रेलवे अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में ही टीकाकरण किया जाएगा। वहीं, वैक्सीन के नोडल डॉ. तीरथलाल के अनुसार, स्टॉक में सिर्फ 24 सौ डोज कोविशील्ड की बची है। हालांकि उन्होंने बताया कि 50 हजार डोज की मांग की गई है। शनिवार रात तक वैक्सीन की डोज मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button