Latest

नहर में डूबी महिला का शव बरामद करती एसडीआरएफ की टीम

नहर में गिरी महिला व बच्चे का शव बरामद

अयोध्या (अनुराग दर्शन समाचार) खंडासा थाना अंतर्गत अमर गंज घटौली गांव के पास शारदा सहायक नहर की दक्षिण पटरी शौच करने गई 32 वर्षीय रेनू यादव अपने 6 वर्षीय बेटे रियांश के साथ नहर में थी गिरी, मां के साथ नहर में गिरे मासूम बालक रियांश के 24 घंटे बाद शनिवार की देर शाम नहर से शव को एसडीआरएफ व क्षेत्रीय गोताखोर कलीम ने शव को निकाला था, नहर में गिरी महिला की खोज के लिए रविवार की सुबह एसडीआरएफ वा क्षेत्रीय गोताखोर कलीम स्ट्रीमर नाव से नहर में महिला को खोज कर रहे थे उसी बीच नहर में शव बहता दिखाई दिया कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की मदद से क्षेत्रीय गोताखोर कलीम ने खण्डासा थाना अंतर्गत गोयड़ी व भटपुरवा गांव के पास से महिला के शव को नहर से बाहर निकालते हुए खंडासा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचायत नामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मौके पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button