गंगा तट सेप्रदेश
19 साल बाद संयोग, 30 दिन का होगा सावन, दो दिन रहेगी भाई दूज

इलाहाबाद। अधिकमास के चलते जहां इस साल एक महीने तक विवाह आदि मुहूर्तों पर विराम लगा रहा, वहीं अब लोगों को सावन माह के लिए भी और अधिक इंतजार करना होगा।
28 जुलाई को शुरू होने वाला सावन माह 26 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के साथ ही संपन्न होगा। हालांकि इस बार का सावन 28 या 29 दिन की बजाय पूरे 30 दिन का रहने वाला है। गौरतलब है कि पिछले साल सावन 10 जुलाई को ही आ गया था, जिसका 7 अगस्त को समापन हुआ। ऐसे में केवल 29 दिन का ही सावन महीना रहा था।


