Latest

किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उत्पादक संगठनों को आगे आना होगा – रीता जोशी

(अनंत पांडेय)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज जिले में किसान उत्पादक संगठनों की एक बैठक सर्किट हाउस प्रयागराज में सम्पन्न हुई जिसमे जिले के लगभग 25 किसान उत्पादक संगठनों ने भाग लिया। इस बैठक में मुख्य अतिथि सांसद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी तथा अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरी ने किया।किसान उत्पादक संगठनों को सम्बोधित करते हुए प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को पूरी तरह मिल सके उसके लिए किसान उत्पादक संगठनों को आगे आना होगा। किसानों को गेहूं व धान ही केवल न उगाकर दलहन, तिलहन सब्जियों व नगदी फसल पर भी ध्यान देना होगा। जिसमें सरकार मदद करने को तैयार है। मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि ने कहा कि सी0डी0ओ0 कार्यालय में किसानों के लिए अलग पटल खुलेगा जहा उनकी हर समस्या का निदान होगा एवं जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार उप निदेशक कृषि ने की तथा सांसद महोदय को आश्वस्त किया कि इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में एफ0पी0ओ0 की संख्या बढ़ायी जाएगी और एफ0पी0ओ0 के जरिए किसानों को सरकार से मिलने वाली सुविधा व अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला प्रबन्धक अनिल कुमार शर्मा के साथ-साथ केन्द्र व राज्य के योजनाओं को देख रहे अधिकारी एव अन्य सम्बन्धित अधिकारी मोजूद थे।

Related Articles

Back to top button