समाजवादी पार्टी के जनादेश यात्रा के कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

अमेठी (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के भूतपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन में पीलीभीत से शुरू होकर पूरे उत्तर प्रदेश में जनादेश कार्य का आयोजन शुरू किया गया है। जिसमें जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की अगुवाई में प्रतापगढ़ के प्लाजा पैलेस में जनादेश का कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें समाजवादी पार्टी के मानिंद पदाधिकारी तथा भूतपूर्व विधायक एवं मंत्री एवं समस्त सदस्य गण और जनता का बहुत बड़ा जनसैलाब देखने को मिला जिसमें अतिथि के रूप में आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के आगमन पर प्रतापगढ़ की धरती पर समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण मिलकर फूलों का हार और गौतम बुद्ध की तस्वीर देख कर उनका स्वागत किया मंच पर आकर इंद्रजीत सरोज ने बताया कि यह जनादेश पूरे उत्तर प्रदेश में किया जाएगा समस्त समाज को एक सूत्र में बांधकर समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनाव 2022 में जयघोष करते हुए माननीय अखिलेश जी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है इंद्रजीत सरोज ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी पार्टी जिस मुद्दे को लेकर सत्ता में आई सत्ता का दुरुपयोग करते हुए महंगाई बेरोजगारी गरीबी बलात्कार हत्या गुंडागर्दी को चरम सीमा पर लाकर जनता को खड़ा कर दिया है यहां तक कह दिया बीजेपी सरकार उद्योगपतियों की सरकार है ऐसा किसान विरोधी कानून पारित किया है जिसमें किसान को अपनी जमीन बचाने के लिए कोर्ट हाई कोर्ट मैं अपील भी नहीं कर सकता जिसमें भूत पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना यादव ने जनता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज का अभिनंदन करते हुए बताया सपा सरकार हर समाज के लोगों के लिए कार्य करती है ।

