Latest

दीनदयाल की जयंती पर बुजुर्गों को मुफ्त चश्मा व किसानों का होगा सम्मान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा के आदर्श और एकात्मवाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती आगामी 25 सितंबर को सिरसा कस्बे में मनाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी होंगी। कार्यक्रम में भाजपा संगठन के कई नेताओं के साथ क्षेत्र के कई चर्चित प्रबुद्धजन शामिल होंगे। कार्यक्रम सिरसा कस्बे के गायत्री पैलेस गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी कार्यक्रम के आयोजक भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्र मुन्ना ने दी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम मंच से किसानों महिलाओं के साथ प्रबद्धजन का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को भब्य बनाने के लिए तैयारियां चल रही है। यहां टीम द्वारा बुजुर्गों को मुफ्त चश्मा भी वितरित किया जाएगा। मुन्ना मिश्र ने लोगों से कार्यक्रम में तय तिथि को सुबह दस बजे पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button