Latestमेला समाचारव्रत-त्योहार

18 साल बाद आया बुधवार का ऐसा योग, आज ये खरीदेंगे तो रहेगा शुभ

भोपाल। दिवाली से पूर्व खरीदी के अत्यंत शुभ संयोग का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार की रात 3 बजकर 50 मिनट से मुहूर्त शुरू हो चुका है। खरीदी का मुहूर्त बुधवार की रात 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस बार बुध पुष्य नक्षत्र के साथ मालव्य योग बन रहा है।

पुष्य नक्षत्र अगर दो दिन तक हो तो इसे मालवा या मालव्य योग माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस योग में की गई खरीदारी चिरस्थायी रहती है। इनमें हीरे के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, जमीन, मकान, कपड़े व अन्य खरीदारी सामान आदि की खरीदी करना शुभ माना जाता है।

हर वस्तु की खरीदी रहेगी फलदायी

27 नक्षत्रों में 8वां स्थान पुष्य नक्षत्र का है। इस बार 30 अक्टूबर को रात 5 बजकर 15 बजे से आरंभ होगा और बुधवार की रात 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। वहीं आंशिक रूप से गुरुवार सुबह 4 बजे तक इसका शुभ असर रहेगा। अहोई अष्टमी तिथि के साथ पुष्य नक्षत्र की युति है। बुध को व्यापारी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ग्रह माना जाता है, इसलिए बुधवार के दिन पुष्य नक्षत्र का आना हर तरह की वस्तु खरीदने के लिए शुभ फलदायी साबित होगा।

सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल व फर्नीचर समेत रसोई में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं खरीदने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

सोना-चांदी के अलावा जमीन और मकान की खरीदी भी रहेगा फलदायी

पं. दीपेश पाठक ने बताया कि बुध पुष्य नक्षत्र पर सोना, चांदी, तांबा जैसी धातुओं की खरीदारी करने से सुख समृद्धि और वैभव में वृद्धि होगी। साथ ही जमीन, मकान में निवेश करना लाभदायी साबित होगा। इनके अलावा वाहन, फर्नीचर, ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स व अन्य घरेलू सामान की खरीदारी करना अति शुभ फलदायी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button