इलाहाबाद समाचार

अपर मुख्यसचिव ने किया मां विन्ध्यवासिनी का दीदार

मां ने दिया ऊर्जा का अतिरिक्त वरदान, अचानक मन्दिर पर भारी सुरक्षा देख स्थानीयों के होश उड़े

विन्ध्याचल,मीरजापुर ( अनुराग दर्शन समाचार ) । अपर मुख्यसचिव ने किया मां विन्ध्यवासिनी का दीदार। दर्शनोपरांत मां के आशीर्वाद से सचिव को मिला ऊर्जा का अतिरिक्त प्रभार। जानकारी के अनुसार अपर मुख्यसचिव अवनीश अवस्थी ने गुप्त नवरात्रि की नवमीं तिथि पर प्रातः मङ्गला आरती के पूर्व ही माँ विन्ध्यवासिनी के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने झांकी पर खड़े होकर मां का दीदार किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त नवरात्रि के पुनीत अवसर पर उनका व्यक्तिगत अनुष्ठान विन्ध्य दरबार मे चल रहा था , जिसकी पूर्णाहुति भी उन्होंने हवन के माध्यम से की। भोर के तीन बजे जिलाप्रशासन के आलाधिकारी व भारी भरकम पुलिसबल ने सम्पूर्ण मन्दिर परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया । इस दृश्य को देख वहां उपस्थित स्थानीयों के होश उड़ गए कि बगैर किसी पूर्व सूचना के इतनी चाक चौबंद सुरक्षा का क्या कारण है। मौजूद तीर्थपुरोहितों ने तमाम विपरीत कयास लगाना प्रारम्भ कर दिया। उनकी अटकलों पर तब विराम लगा जब सचिव महोदय का मन्दिर पर आगमन हो गया। दर्शनोपरांत मण्डलायुक्त योगेश्वरराम मिश्र ने उन्हें मां विन्ध्यवासिनी का चित्र अर्पण कर उनका अभिनंदन किया। मौके पर अपर पुलिस महानिरीक्षक आर के सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक शहर संजय वर्मा, नगरमजिस्ट्रेट विनयकुमार सिंह , क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय इत्यादि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button