Latest

डी. पी. पब्लिक स्कूल में हिंदी-दिवस का हुआ आयोजन एवं कार्यक्रम

( विनय मिश्रा )।प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज डी. पी. पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में हिंदी-दिवस के अवसर पर हिंदी-कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से लेकर बारह तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। नन्हें-मुन्हें बच्चों ने हिंदी की सुंदर कविताओं को मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया। कई विद्यार्थियों ने हिन्दी भाषा के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रभावशी लेख एवं भाषण प्रस्तुत
किया। वहीं कुछ छात्र-छात्राओं द्वारा सुप्रसिद्ध रचनाकारों के जीवन एवं उनके साहित्यिक
योगदान पर प्रकाश डाला गया। बच्चों ने स्वरचित कविता प्रस्तुत करके अपनी नव लेखन
क्षमता का प्रदर्शन भी किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जया सिंह, संयोजिका श्रीमती अंजलि
गौड़ सहित सभी शिक्षक वृंद एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे। विद्यालय के प्रबन्धक शरद अग्रवाल ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या महोदया ने अपने आर्शीवचन से सभी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा मुग्धा सिंह के द्वारा अत्यंत ही कुशलतापूर्वक किया गया।

Related Articles

Back to top button