Latest

प्रदेश में गठन हो किन्नर आयोग- कौशल्या नंद गिरी

सभी विकास योजनाओं में लाभ देने की मांग

(अनुराग शुक्ला)प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार)। किन्नर अखाड़ा के प्रदेश कार्यालय में समर्पित ट्रस्ट के तत्वावधान में एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की गई कि सुप्रीम कोर्ट के नालसा जजमेंट के आधार पर उत्तर प्रदेश में शीघ्र ही किन्नर आयोग का गठन किया जाये। क्योंकि किन्नरों की समस्याओं को सिर्फ किन्नर आयोग द्वारा ही हल किया जा सकता है और उनके अधिकारों का संरक्षण भी किन्नर आयोग द्वारा ही सम्भव है।
गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल कर शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में किन्नर आयोग के गठन की मांग करेगा। गोष्ठी की अध्यक्षता सोशल वर्कर व किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरी ने किया। उन्होंने कहा कि किन्नरों की समस्या को लेकर अभी तक कोई सरकार गम्भीर नहीं थी। लेकिन शीघ्र एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर समस्याओं का निराकरण करने, शासन की सभी योजनाओं का लाभ देने और किन्नर आयोग के गठन की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि कई प्रदेश में किन्नरों को विकास योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, तो ऐसे में यूपी के किन्नरों को भी सरकार योजनाओं का लाभ दे। जिससे उनको परेशानियों का सामना न करना पड़े। मुख्य वक्ता के रूप में आलिया व नैना के साथ साथ कानपुर की रोशनी व वाराणसी की रीना व आजमगढ़ की वीरा रही। कार्यक्रम में परी, शिवानी, बबली, रेनू, मनीषा, कोमल, रानी आदि बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button