Latestअतीतदेशप्रदेश

रेप आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर से छीनी गई वाई श्रेणी सुरक्षा

इलाहाबाद। किशोरी से रेप के आरोप में फंसे बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद शासन ने उनसे वाई श्रेणी की सुरक्षा भी वापस ले ली है. बता दें सपा सरकार में सेंगर को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी. इसमें एक एचसीपी व तीन सिपाही उनके आवास और तीन सिपाही अंगरक्षक के रूप में तैनात किए गए थे.

सपा से बीजेपी में शामिल होने के बाद उनकी सुरक्षा वापस लेने की अटकलें लगाई जा रही थी. लेकिन बीजेपी सरकार बनने से शासन ने सुरक्षा में कोई कटौती नहीं की. 8 अप्रैल को किशोरी द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की कोशिश की थी. जिसके बाद जेल में बंद पीड़िता की पिता के मौत के बाद मामला बढ़ गया, जिसके बाद सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए.

विधायक पर पाक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. अब शासन ने विधायक से वाई सुरक्षा वापस ले ली है. फिलहाल विधायक सीबीआई की हिरासत में हैं. सीबीआई पीड़िता, मां और चाचा से भी लगातार पूछताछ कर रही है. गुरुवार को भी सीबीआई ने पीड़िता और उसकी मां व चाचा से लंबी पूछताछ की. सीबीआई की पूछताछ उनके पिता की मौत पर ही केन्द्रित रही. सीबीआई ने पीड़िता के पिता की मौत मामले में आरोपी विधायक के भाई अतुल और अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की.

इस मामले में सीबीआई पीड़िता और आरोपी विधायक को भी आमने-सामने कर पूछताछ कर सकती है. इससे पहले बुधवार को सीबीआई पीड़िता को कुलदीप सेंगर के घर लेकर गई थी. वहां भी लंबी तफ्तीश की गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button